Watch

मंगलवार, 12 जनवरी 2021

जरा पलटो देखो क्या छूट गया है

 यह हो सकता है जो व्यवस्था आप बनाना चाहते हैं बन जाए जो ऐश्वर्य अनुभव करना चाहते हैं वह भी प्राप्त हो जाए। उसके पश्चात क्या? क्या यह अनुभूति तुम्हें पूर्णता में मिला सकती है। पूर्णता किसी एक तरफ की पुरानी दीवार को ढहा कर नई बनाने से नहीं होगी। यह पूर्णता तो केवल भौतिकता की है किन्तु इसके अलावा भी तीन दीवारें हैं जो फिर नई बनानी होंगी। ये तीन तरफ का काम अभी बाकी है इसके बाद पूर्ण मानव कर्म की गद्दी प्राप्त होगी तुम्हें।  तुम्हारे जन्म से अब तक जो कुछ तुम भुला चुके हो जानते बुझते वह सब याद करो उसे सुधारो, वह सत्य हो या कर्म हो या धर्म या सम्बन्ध हो या दान हो या आराधना। आँख तुमने बन्द कर रक्खी हैं जगत में सब कुछ कर सकते हो घुमो जरा पलटो देखो

 ~पवन राज सिंह

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कलाम 19

 दर्द-ए-इश्क़ दिल को दुखाता है बहुत विसाल-ए-यार अब याद आता है बहुत ज़ब्त से काम ले अ' रिंद-ए-खराब अब मयखाने में दौर-ए-ज़ाम आता है बहुत साक़ी...