Watch

मंगलवार, 10 दिसंबर 2019

शायरों का इक किस्सा कैफ टोंकी और यावर टोंकी का


कैफ टोंकी और यावर टोंकी बहुत अच्छे मकबूल शायर हुए हैं टोंक शहर राजस्थान के।
टोंक इक जमाने से नवाबों और शायरों का शहर रहा है। अभी भी आलिम और फाजिल लोग टोंक में रह रहे हैं और ये दौर आगे भी चलता रहेगा। रही बात इन दो शायरों के एक किस्से की
मियाँ यावर टोंकी रास्ते से कहीं जा रहे थे ज़ि बड़ा उदास उदास था तबियत भी जरा नासाज थी देखा सामने से एक दोस्त शायर कैफ टोंकी भी सामने से आ रहे हैं,
नजरें मिली कैफ ने मियाँ असलामु-अलैकुम
यावर टोंकी साहब वालेकुम-सलाम कहकर मुसाफे के लिए हाथ बढ़ा दिया दोनों ने मुसाफा किया और यावर टोंकी साहब ने कहा यार कैफ जरा कुछ सुना दे तबियत बड़ी उदास है आज ज़ि भी नहीं लग रहा तेरे किसी शेर से चेहरे की मायूसी जाती रहे।
हाजिर जवाब कैफ टोंकी साहब ने शेर अर्ज किया; आप भी गौर कीजिए:-
"कैफ के हाथ में छतरी भी है, डण्डा भी है, तलवार भी है,
कैफ खाली ही नहीं है,साहिबे हथियार भी है।"
~कैफ टोंकी

"बुजुर्गों से सुना किस्सा
(पवन राज सिंह)"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कलाम 19

 दर्द-ए-इश्क़ दिल को दुखाता है बहुत विसाल-ए-यार अब याद आता है बहुत ज़ब्त से काम ले अ' रिंद-ए-खराब अब मयखाने में दौर-ए-ज़ाम आता है बहुत साक़ी...